कांग्रेस ने किया आक्रोश सभा आयोजित
जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद अशोक राम पर हमले के खिलाफ प्रदेश किसान एवं खेत मजदूर कांग्रेस द्वारा स्थानीय पुरानी समाहरणालय प्रांगण में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार राय की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गई।
भोजपुर। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद अशोक राम पर हमले के खिलाफ प्रदेश किसान एवं खेत मजदूर कांग्रेस द्वारा स्थानीय पुरानी समाहरणालय प्रांगण में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार राय की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गई। सभा में शामिल वक्ताओं ने कहा कि घटना के बाद भी पुलिस मुकदर्शक बनी है। सरकार एवं जिला प्रशासन इस मामले पर गंभीरतापूर्वक पहल करें। बोलने वालों में प्रो. राजेन्द्र ओझा, सत्यप्रकाश राय, विजेन्द्र यादव, जितेन्द्र शर्मा, रजी अहमद, देव कुमार ¨सह, शिवशंकर चौबे, बबन पाण्डेय, प्रो. अरूण ¨सह, राणा प्रताप ¨सह, विरेन्द्र मिश्र, रामशब्द ¨सह, बिहारी ¨सह एवं रतन धमालिया आदि थे।