विभिन्न घटनाओं में कई जख्मी
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित घटनाओं में कई लोग जख्मी हो गए।
By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 05:43 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 08:31 PM (IST)
भोजपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित घटनाओं में कई लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में गजराजगंज ओपी थाना क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव निवासी मनोज, आयर थाना क्षेत्र के हदियाबाद गांव निवासी परशुराम की पुत्री प्रियंका कुमारी एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारा गांव निवासी रूदल यादव जख्मी हो गए। वहीं करंट की चपेट में आने से संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे गांव निवासी अशोक यादव की पत्नी मंजू देवी जख्मी हो गई। जबकि पीरो निवासी जितेंद्र कुमार ¨सह की पत्नी निशा देवी छत से गिरकर जख्मी हो गई। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें