Move to Jagran APP

बार गर्ल के dirty dance में फायरिंग, तीन घायल, लड़की के अपहरण की कोशिश

भोजपुर के एक गांव में बार गर्ल के डर्टी डांस के दौरान अपराधियों ने बार गर्ल को अगवा करने की कोशिश की। इस दौरान फायरिंग में बार गर्ल सहित तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 07:16 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jan 2017 10:48 PM (IST)
बार गर्ल के dirty dance में फायरिंग, तीन घायल, लड़की के अपहरण की कोशिश
बार गर्ल के dirty dance में फायरिंग, तीन घायल, लड़की के अपहरण की कोशिश

भोजपुर [जेएनएन]। जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव में एक शादी समारोह में बार गर्ल का डर्टी डांस चल रहा था। इस दौरान वहां मौजूद नशे में धुत कुछ अपराधियों ने उसे अगवा करने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने वहां अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी, जिसमें बार गर्ल सहित तीन लोग घायल हो गए।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार सरथुआं निवासी मिथिलेश के घर शुक्रवार की शाम आरा स्थित हरिजी का हाता से बारात आई थी। दरवाजे पर बारात लगने के समय से ही फायरिंग शुरू हो गई, जो देर रात तक लगातार चलती रही। स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात तक लगभग 1000 राउंउ हुई फायरिंग से पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया था।

यह भी पढ़ें: जिस बैंक में लगाता था झाड़ू, उसी ने बना दिया करोड़पति... जानिए कैसे

फायरिंग कर रहे अधिकांश लोग शराब के नशे में थे। इसी दौरान दरवाजे पर बारात लगने के बाद बार गर्ल का डांस शुरू हुआ। डांस के दौरान फायरिंग कर रहे कुछ लोगों ने बार गर्ल को अगवा करने की कोशिश की, जिसका उसने विरोध किया। इस दौरान फायरिंग में बार गर्ल समेत तीन लोग जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें: हेडमास्टर ने 7वीं की छात्रा से की छेड़खानी, लोगों ने उतारा इश्क का भूत

इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से जख्मी लोगों में रोहतास जिले के बंजारी थाना अंतर्गत बंजारी गांव निवासी संगीता, उसका पति प्रवीण तथा आरा नगर थाना क्षेत्र के एमपीबाग निवासी सुमंत कुमार शामिल हैं। घटना के बारे में पुलिस ने अनभिज्ञता प्रकट करते हुए बताया कि इस संबंध में थाने में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.