बड़गांव में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी
भोजपुर जिले के बड़गांव में गुरुवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई। जिससे गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।
भोजपुर। भोजपुर जिले के बड़गांव में गुरुवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई। जिससे गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बड़गांव निवासी दुधेश्वर ¨सह, ¨रकी ¨सह एवं करीमन ¨सह मसूरी के खेत में पैरा करने जा रहे थे। तभी एक पक्ष के लोगों ने वहां फाय¨रग करनी शुरू कर दी। फाय¨रग की आवाज सुनते ही दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली। इधर घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी अभियान मो. साजिद समेत पीरो अनुमंडल के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद वहां के हालात को नियंत्रित किया जा सका। इस संबंध में एएसपी अभियान मो. साजिद ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर बड़गांव गांव में दो पक्षों के बीच तीन-चार राउंड फाय¨रग की घटना हुई है। इस मामले में दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं घटना स्थल पर एहतियात के तौर पर भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी इस गांव में विगत साल भर से गोली-बारी की कई घटनाओं का गवाह बन चुका है।