प्रोन्नति प्रधानाध्यापकों का मामला शीघ्र निबटाएं
भोजपुर। जिले में नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी अवनीद्र कुमार सिन्हा, जिला कार्यक्रम पदाधिका
भोजपुर। जिले में नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी अवनीद्र कुमार सिन्हा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी उपेन्द्र ¨सह व राधेश्याम शर्मा का जिला अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा उनके कार्यालय में बुके देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद संघ ने प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति के उपरांत विभागीय निर्देशों व आदेशों का अनुपालन अब तक नहीं किए जाने पर स्थिति गंभीर बताया। संगठन ने इस मामले का शीघ्र निदान करने का आग्रह किया गया। संघ ने जिले के कई प्राथमिक व मध्य विद्यालय के आगे असंवैधानिक शब्द हरिजन एवं जाति सूचक शब्दों को हटाने की मांग की। अभियान का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश राम ने किया। अन्य शामिल लोगों में चन्द्रमा राम, आनंद मोहन निराला, शिव शंकर राम, जगमोहन गोंड़, विजय राम, सुनील राम, अजय कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, विनोद राम, शिवनारायण राम, राजकुमार थे।