तीन को जंगली सुअरों ने काटा
संवाद सहयोगी, पीरो : भोजपुर। तरारी प्रखंड अंतर्गत अलग अलग स्थानों पर बाढ़ के पानी में बह कर
By Edited By: Published: Tue, 23 Aug 2016 07:39 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 07:39 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पीरो :
भोजपुर। तरारी प्रखंड अंतर्गत अलग अलग स्थानों पर बाढ़ के पानी में बह कर आए जंगली सुअरों ने तीन लोगों को काट लिया है। जंगली सुअरों के काटने से जख्मी डिलिया गाव निवासी रितेश कुमार, फुलवंती देवी तथा सारा निवासी जगन मुसहर का ईलाज अस्पताल में कराया गया है। बता दें कि तरारी प्रखंड अंतर्गत सोन के तटवर्ती ईलाकों में बाढ़ झेल रहे लोगों को बाढ़ के पानी में बहकर आ रहे जीव जंतुओं के काटने का भय भी सता रहा है। लोगों की माने तो बाढ़ के पानी में बह कर आने वाले साप और बिच्छुओं की संख्या काफी बढ़ गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें