छत से गिरकर महिला की मौत
भोजपुर। गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनियां गांव में मंगलवार को छत से गिर कर एक महिला की मौत ह
By Edited By: Published: Tue, 23 Aug 2016 06:53 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 06:53 PM (IST)
भोजपुर। गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनियां गांव में मंगलवार को छत से गिर कर एक महिला की मौत हो गई। मृतका विजयंती देवी बताई जाती है, जो धमनिया निवासी जितेंद्र यादव की पत्नी है। घटना के बारे मे मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला छत पर काम कर रही थी, उसी क्रम में पैर फिसलने से वह छत से गिर गई। जख्मी हालत में इलाज के लिए उसे गड़हनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद उसके परिजन उसके शव को लेकर चले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें