वेतन को ले पीएचसी बड़हरा का घेराव
भोजपुर। बिहार राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बड़हरा इकाई ने राज्य कमिटी क
भोजपुर। बिहार राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बड़हरा इकाई ने राज्य कमिटी के निर्णय के आलोक में स्वास्थ्य कर्मचारियों, आशा व ममता कार्यकर्ताओं ने पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा
पदाधिकारी सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के खिलाफ घेराव व प्रदर्शन का आयोजन किया। घेराव व प्रदर्शन का कार्यक्रम वेतन भुगतान से जुड़े विभिन्न मांगों जैसे वेतन का भुगतान जल्द हो, उपलब्ध आवंटन से ससमय निकासी हो, पूरे वर्ष का आवंटन सुनिश्चित हो, सर्वोच्च न्यायालय का निर्देश कि समान काम के
बदले समान वेतन हो व सातवें वेतन का लाभ जनवरी 2016 से मिले के समर्थन में आयोजित किया गया था। मौके पर संघ के संघर्ष अध्यक्ष सह प्रखंड मंत्री अरुण कुमार ¨सह, कमलेश कुमार ¨सह, जय विनोद ¨सह, मुनमुन कुमार, अमरेन्द्र कुमार ¨सह, अभय कुमार ¨सह, रामबिलास पंडित सहित दर्जनों कर्मी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।