Move to Jagran APP

रंगदारी नहीं दी तो दंपती को गोलियों से भूना, कोख में पलते बच्चे की भी मौत

बिहार में रंगदारी के विवाद में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान पत्नी की कोख में पल रहा बच्चा भी मारा गया। घटना के दो आरोपी आज सुबह गिरफ्तार कर लिए गए।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 12:32 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 10:06 PM (IST)
रंगदारी नहीं दी तो दंपती को गोलियों से भूना, कोख में पलते बच्चे की भी मौत
रंगदारी नहीं दी तो दंपती को गोलियों से भूना, कोख में पलते बच्चे की भी मौत

पटना [वेब डेस्क ]। बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत जमीरा गांव गुरुवार की देर रात ट्रिपल मर्डर से दहल उठा। अपराधियो ने 50 हजार की रंगदारी देने से इंकार करने पर घर में घुसकर पति-पत्नी (वरूण सिंह व उनकी पत्नी यमुनी देवी) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान यमुना की कोख में पल रहा अजन्मा बच्चा भी मारा गया।

loksabha election banner

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात वरुण सिंह खाना खाने के बाद घर में सो गए थे। इसी बीच अपराधी घर घुस गए। उन्होंने रंगदारी में 50 हजार रुपये की मांग की। वरूण की पत्नी यमुना देवी अपराधियों को पैसे लेने के लिए अलमारी की चाबी देने ही वाली थी कि अपराधियों ने दोनों के सर व छाती में गोलियां उतार दीं। इसके बाद वे यमुना के गहने और घर में रखे चार लाख रुपये लेकर भाग गए।

गोलीबारी की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी पति-पत्नी को सदर अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना में मृत यमुना की कोख में पल रहा बच्चा भी मारा गया।

ग्रामीणों के अनुसार वरुण सूद पर पैसो का लेन-देन तथा जमीन की खरीदारी का काम करता था। उससे दो दिनों पहले उससे रंगदारी की मांग की गई थी। इसे देने से इंकार करने के कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

इस बीच पुलिस ने आज हत्याकांड के नामजद अारोपी उमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी हरेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुर के एसपी क्षत्रनिल सिंह ने बताया कि पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.