दीपोत्सव कार्यशाला आयोजित
दीपावली को लेकर सेंट आगस्टीन रेसिडेंशियल डे एण्ड प्ले स्कूल, रामपुर मिल्की में दीपोत्सव कार्यशाला का आयोजन किया गया।
भोजपुर। दीपावली को लेकर सेंट आगस्टीन रेसिडेंशियल डे एण्ड प्ले स्कूल, रामपुर मिल्की में दीपोत्सव कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 30 बच्चों ने हिस्सा लिया। शिक्षिका गीता कुमारी ने दीपावली में इस्तेमाल होने वाली चीजों को बनाने को सीखाया। इसमें गणपति की छोटी-छोटी मूर्तियां, सजावटी लैंप, सजावटी दीया समेत अन्य चीजों को बनाने की जानकारी दी। अभिषेक, मानसी, मनीष, आंचल, काजल समेत अन्य प्रतिभागी थे। इस मौके पर प्राचार्या सुनीता पांडेय ने कहा कि बच्चों में प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की प्रतिभाओं को निखारना बहुत जरूरी है। इसके लिए समय-समय पर आयोजन किया जाता है। कार्यशाला में तैयार कलाकृतियों को अभिभावकों के बीच प्रदर्शित की गई। इसे अभिभावकों ने सराहा। इस अवसर पर निदेशक नवीन कुमार के अलावा प्रमुख शिक्षक-शिक्षिकाओं में सीता कुमारी, मनीषा कुमारी, सत्यम मिश्र, मुकेश कुमार थे।