बाइक चोर गिरोह के सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट
भोजपुर। बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया स्थित पेट्रोल पम्प के पास से पकड़े गए बाइक चोर गिरोह के
भोजपुर। बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया स्थित पेट्रोल पम्प के पास से पकड़े गए बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों के खिलाफ भोजपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया। इस आशय की जानकारी देते हुए एसपी क्षत्रनील ¨सह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें पकड़े गए आरोपियों में से एक दीपू यादव उर्फ भिखारी यादव बताया जाता है, जो बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के छोटकी पुल गांव का निवासी है। वहीं दूसरा आरोपी भी बक्सर जिले रघुनाथपुर गांव का निवासी रंजन यादव बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार दोनों बाईक चोरी करने के बाइक लेकर भाग रहे थे, तभी बिहिया पेट्रोल पम्प के पास बाइक का पेट्रोल समाप्त हो जाने से उनकी बाइक वहीं बंद हो गई थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने शक होने पर दोनों से जब पूछताछ करनी शुरू की तो दोनो घबराकर बाइक वहीं छोड़कर भागने लगे, जिन्हे स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर धर दबोचा और स्थानीय थाना के सुपूर्द कर दिया था। जानकारी के अनुसार दोनो आरोपियों ने बक्सर तथा भोजपुर जिले में बाइक चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों पर आरा नवादा थाना में भी बाइक चोरी का मामला दर्ज है। बिहिया थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें नवादा थाना पुलिस के सुपूर्द कर दिया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के बाद बक्सर तथा भोजपुर जिले में सक्रिय बाइक चोर गिरोह के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी संभव हो सकेगी।