सुनील बने मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष
भोजपुर। मुख्यालय में आयोजित एक वृहद बैठक में बचरी पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सिंह को मुखि
भोजपुर। मुख्यालय में आयोजित एक वृहद बैठक में बचरी पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सिंह को मुखिया संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। मुख्यालय के नगर भवन में आयोजित मुखिया संघ की इस बैठक की अध्यक्षता पवन राय ने किया। बैठक में मौजूद विभिन्न पंचायतों के मुखिया ने सुनिल कुमार सिंह को सर्वसम्मति से संगठन का प्रखंड अध्यक्ष चुना। इसके अलावा सुखरौली पंचायत के मुखिया हेमंत कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, लहठान पंचायत के मुखिया दिनेश्वर राम को सचिव, तिलाठ पंचायत के मुखिया पवन राय को कोषाध्यक्ष तथा बराव पंचायत के मुखिया श्रीराम सिंह को संगठन के प्रवक्ता पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। प्रखंड स्तरीय संगठन के गठन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि मुखिया के अधिकार और हितों की रक्षा के लिए संगठन हमेशा प्रयासरत रहेगा। संघ के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के प्रत्येक सदस्य की समस्याओं और उनके अधिकार की लड़ाई को वरीय अधिकारियों के अलावा सरकार तक पहुंचाया जाएगा। बैठक के दौरान ही श्री सिंह ने भोजपुर डीडीसी से बात कर संगठन के सदस्यों से जुड़ी समस्याओं पर विचार विमर्श के लिए समय मागा। बैठक में रेणु देवी, रितु कुमारी, कुमार राकेश, सुशीला देवी, एकमी , अवधेश प्रसाद, सत्येंद्र नारायण सिंह, सलमा खातून, पचरतनी देवी, देवंती देवी, माधो राम समेत कई अन्य मुखिया उपस्थित थे।