आइसा का भूख हड़ताल आज
भोजपुर। एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि म
By Edited By: Published: Tue, 23 Aug 2016 08:27 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 08:27 PM (IST)
भोजपुर। एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि में भारी कटौती किए जाने के विरोध में बुधवार को पटना में आइसा कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर रहेंगे। यह जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष सबीर ने दी। उन्होंने बताया कि इस सवाल को लेकर जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसे सफल बनाने को लेकर संगठन की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान संदीप रंजन, बिक्की, राजू राम, धीरेन्द्र समेत कई लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें