Move to Jagran APP

परिजनों से मिलने वालों का लगा रहा तांता

By Edited By: Published: Fri, 08 Jun 2012 10:05 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2012 10:05 PM (IST)
परिजनों से मिलने वालों का लगा रहा तांता

आरा/संदेश, जागरण प्रतिनिधि : बरमेश्वर मुखिया के शोक संतप्त परिजनों से उनके पैतृक गांव खोपीरा जाकर मिलने वालों का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। जहानाबाद के सांसद जगदीश शर्मा, शाहपुर विधायक मुनी देवी, भुअर ओझा, भाजपा नेता अवधेश नारायण सिंह समेत अन्य कई प्रमुख लोग खोपीरा पहुंचे। पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अवधेश नारायण सिंह ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मुखिया जी ने जीवन पर्यन्त किसानों के हित की बात की। वे किसानों के सच्चे हमदर्द थे। श्री सिंह ने खोपीरा गांव की समस्याओं को सुनते हुए इसे दूर करने का आश्वासन दिया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सीडी शर्मा ने कहा कि मुखिया जी का व्यक्तित्व काफी आकर्षक था। परिजनों से मिलने वाले अन्य लोगों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय कुमार सिंह, विजेता विजय व‌र्द्धन, राजेश सिंह डा. रमेश कुमार सिन्हा एवं सुनील जी है। वही शाहपुर विधायक मुनी देवी, भुअर ओझा, रविन्द्र शर्मा, अनिल सिंह, उमेश राय, दिनेश सिंह, भरत राय, पप्पू राय, भुवनेश्वर ठाकुर समेत अन्य कई लोग खोपीरा जाकर स्व. बरमेश्वर मुखिया के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। शाहपुर विधायक मुनी देवी ने बरमेश्वर मुखिया के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। वहीं जहानाबाद के सांसद जगदीश शर्मा, विपिन चौधरी, राम एकबाल शर्मा समेत अन्य कई लोग खोपीरा पहुंच बरमेश्वर मुखिया के परिजनों से मुलाकात की। भोजपुरिया जनमोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आरपीएस पब्लिक स्कूल के निदेशक भरत सिंह सहयोगी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मुखिया जी के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। अन्य लोगों में वकील सिंह, विनोद सिंह, डा. प्रमोद सिंह एवं अरविन्द पाठक आदि थे। इस बीच बरमेश्वर मुखिया के श्राद्धकर्म की तैयारी को ले एक बैठक की गयी। जिसमें श्राद्धकर्म को बेहतर ढंग से आयोजित करने और इसमें शामिल होने आने वाले लोगों के लिए बेहतर इंतजाम करने की बात कही गयी। वही श्राद्धकर्म को ले तैयारियां तेज कर दी गयी हैं।

loksabha election banner

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.