बच्चेदानी से निकाला 8 किलो मांस का गोला
बिहिया(भोजपुर)। दीपक पॉली क्लिनिक में सोमवार को चिकित्सकों द्वारा एक महिला के बच्चेदानी का स
By Edited By: Published: Mon, 02 May 2016 09:56 PM (IST)Updated: Mon, 02 May 2016 09:56 PM (IST)
बिहिया(भोजपुर)। दीपक पॉली क्लिनिक में सोमवार को चिकित्सकों द्वारा एक महिला के बच्चेदानी का सफल आपरेशन कर लगभग 8 किलो वजन के मास का गोला निकाला। संदेश की अभयपुर निवासी महिला चिन्ता देवी पति ललन पासवान बच्चादानी में दर्द एवं अनावश्यक रूप से लगातार खून गिरने का कष्ट झेल रही थी। इस हप्ते वो अपनी समस्या लेकर उक्त क्लिनिक में आयी थी। जहा जाचोपरात चिकित्सकों ने आपरेशन का निर्णय लिया। आपरेशन कार्य डा. चन्ददेव पाण्डेय के नेतृत्व में डा शत्रुधन प्रसाद, डा. संध्या बाला द्वारा किया गया। बताते चले कि उक्त आपरेशन नि:शुल्क किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें