हर्षोल्लास के साथ मना राहुल गांधी का जन्म दिन
सासाराम : रोहतास। जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
By Edited By: Published: Sun, 19 Jun 2016 05:40 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jun 2016 05:40 PM (IST)
सासाराम : रोहतास। जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 47 वां जन्म दिन स्थानीय गजराढ़ मुहल्ला में हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं व नेताओं ने केक काट कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। साथ ही सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किया।
जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा देश व गरीबों के लिए सोचते हैं। उनके संदेशों को जन जन तक पहुंचाना ही हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में ज्ञान बहादुर ¨सह, राजेश्वर कुशवाहा, रमेश पांडेय, अभय राय, राधा प्रसाद, उमाशंकर कुशवाहा, अनिरुद्ध तिवारी, विजय प्रताप ¨सह, अनीष प्रताप ¨सह, अली हुसैन, विष्णुदत्त शुक्ला सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें