Move to Jagran APP

विशेश्वर ओझा की हत्या के विरोध में BJP के बंद का आम लोगों ने भी दिया साथ

बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या के विरोध में पार्टी ने आज शाहाबाद बंद का एलान किया है। आज सुबह से शाहाबाद के साथ ही चार शहरों में भी बंद का असर साफ दिख रहा है। बंद में बीजेपी समर्थकों के साथ आम नागरिक भी शामिल हैं।

By Prasoon Pandey Edited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 05:06 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2016 05:38 PM (IST)
विशेश्वर ओझा की हत्या के विरोध में BJP के बंद का आम लोगों ने भी दिया साथ

भोजपुर। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या के विरोध में पार्टी ने आज शाहाबाद बंद का एलान किया है। आज सुबह से शाहाबाद के साथ ही चार शहरों में भी बंद का असर साफ दिख रहा है। बंदकर्मी आज सुबह से ही सड़कों पर उतर आए हैं, उनके साथ ही आम नागरिक भी बंद के समर्थन में उनके साथ सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं।

prime article banner

बक्सर में बंद समर्थकों ने लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को कुछ देर तक रोके रखा और प्रदर्शन किया। उनके साथ ही आम नागरिक भी बंद में शामिल हैं। लोगों ने भाजपा नेता की हत्या के आरोपितों को अबतक गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में जमकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

वहीं सासाराम में भी बंद समर्थकों ने दुकानें बंद करा दी हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। हालांकि पुलिस ने बंद को सामान्य बताया है। सासाराम में पुलिसकर्मियों ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस-प्रशासन ने यहां बंद को शांतिपूर्ण बताया है।

भभुआ में भी बंद शांतिपूर्ण है। सभी चौक चौराहों पर पुलिस की चौकसी दिख रही है। बंद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उनके साथ ही आम जनता भी सड़क पर उतर आई है, लेकिन किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है।

वहीं आरा में भी भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही बंद को लेकर चौक-चौराहों पर निकलकर बंद को सफल बनाने का आह्वान करते दिख रहे। सुबह से ही चौक चौराहों पर सन्नाटा पसरा है। लोग घरों से कम निकल रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं। बंद समर्थकों ने कुर्ला-पटना एक्सप्रेस को आरा में रोक दिया है।

शुक्रवार की शाम में भी शाहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा में भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की हत्या के बाद उनके समर्थक विरोध-प्रदर्शन करते आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रेक को जाम कर दिया था।

कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक जाम करने के बाद आरा शहर के सभी मुख्य मार्गों पर घूम-घूम कर विरोध-प्रदर्शन किया था। शाहपुर और बिहिया में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार, विभिन्न चौक-चौराहों एवं मुख्य सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन किया था।

वहीं, किसी अनहोनी की आशंका को लेकर पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया था, जिसके तहत जिले के शाहपुर, बिहिया और आरा के सभी मुख्य चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.