पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के निधन पर शोकसभा
भोजपुर । लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सह वरीय कांग्रेस नेता बलराम जाखड़ के निधन पर जिला कांग्रेस क
भोजपुर । लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सह वरीय कांग्रेस नेता बलराम जाखड़ के निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक शोक सभा पार्टी जिला अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद ¨सह की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित की गयी। स्व. जाखड़ के राजनीतिक जीवन में योगदान की चर्चा करते हुये पार्टी जिला अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहा। दो निमट मौन रखकर उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक जताने वालों में जंग बहादुर ¨सह, श्रीधर तिवारी, हीरालाल दूबे, अर¨वद ¨सह, पन्नग त्रिपाठी, यज्ञनारायण तिवारी, संतोष पांडेय, निर्मल ¨सह, मनोज कुमार अंजनी, चितरंजन मुन्ना, रविन्द्र तिवारी, कन्हैया कुमार, मो. शहाबुद्दीन, फातिमा जरी, नासरीन बानो, मुन्नी गुप्ता एवं तीर्थनाथ दूबे आदि थे।