भाजपा ही देगी त्वरित विकास व स्थिर सरकार
भोजपुर । बड़हरा प्रखंड स्थित सेमरिया बाजार पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कार्यालय का उद्घाटन रविवार
भोजपुर । बड़हरा प्रखंड स्थित सेमरिया बाजार पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कार्यालय का उद्घाटन रविवार को भाजपा, जनतांत्रिक गठबंधन कार्यालय का उद्घाटन रविववार को भाजपा, लोजपा, रालोसपा एवं हम पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन में भाजपा नेत्री सह पूर्व विधायक आशा देवी, संदेश विधायक संजय ¨सह टाईगर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश ¨सह द्वारा संयुक्त रूप से पूजन से हुआ। अपने संबोधन में आशा देवी ने कहा कि भाजपा से जदयू के अलग होते ही विकास कार्य ठप हुए तो दूसरी तरफ हत्या, अपहरण तथा बलात्कार की घटनाएं बढ़ी। लोगों में जंगल राज की वापसी से अभी डर व्याप्त हो गया। आज शिक्षा में गिरावट व किसानों के फसल की बर्बादी की क्षतिपूर्ति नहीं हुई। नियोजित शिक्षकों को बरगलाया जा रहा है। श्रीमती ¨सह ने कहा कि जिला व राज्य त्वरित विकास एवं स्थायी सरकार भाजपा ही दे सकती है। नरेन्द्र मोदी के विकास तथा कल्याणकारी कार्यों को जन-जन पक पहुंचायें। संजय ¨सह टाईगर ने कहा कि गरीबों को कन्या विवाह योजना का लाभ नहीं मिला न ही शुद्ध पेयजल पीने को मिल रहा है। कार्योंलयों में भ्रष्टचार का बोलबाला है। जबकि राजनीतिक अस्थिरता बढ़ गयी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश दत्त पाण्डेय, संचालन रामाकांत ¨सह तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्राचार्य राम नगीना ¨सह ने किया। इस मौके पर कुमार आनंद ¨सह, मो. दानिश रिजवान, उदयशंकर ¨सह, पूर्व मंत्री सोनधारी ¨सह, राज कुमार कुशवाहा, डा. गणेशी प्रसाद आदि थे।