विकास को युवा आगे आएं
भोजपुर । विप चुनाव हेतु राजग प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने हेतु पटना से सासाराम जाने के क्रम
भोजपुर । विप चुनाव हेतु राजग प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने हेतु पटना से सासाराम जाने के क्रम में लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान का लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में नागरमल का हाता स्थित हुलास पाण्डेय के कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री पासवान ने कहा कि बिहार को भ्रष्टाचार से मुक्त कराकर गतिरूद्ध विकास को गति देने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। इस मौके पर सरस्वती पासवान, रविंद्र सिंह, सियाराम सिंह, बनारसी पासवान, संजीव चौधरी, बम पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं राजग प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने हेतु सासाराम जाने के क्रम में रालोसपा सांसद अरूण कुमार का भी नागर मल का हाता स्थित हुलास पाण्डेय के कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व रालोसपा जिलाध्यक्ष कुमार आनंद सिंह ने किया। इस मौके पर श्वेत नाथ चौधरी, ब्रजेश यादव, संतोष यादव, विष्णु मिश्रा, लाली कुशवाहा, संजय मेहता, प्रमोद चौधरी, बंशी राम कुशवाहा, प्रो. विश्वनाथ ठाकुर, ददन चंद्रवंशी, हरे कृष्ण दुबे, सुधीर श्रीवास्तव, अविनाश शर्मा, विमला देवी, प्रवीण सिंह, जग्रनाथ प्रसाद आदि उपस्थित थे।