नरेंद्र मोदी सरकार हर मोर्चे पर सफल : पासवान
जागरण संवाददाता,आरा : केंद्र की एनडीए सरकार के प्रथम वर्ष पूरा होने पर दर्ज की गई उपलब्धियों की चर्च
जागरण संवाददाता,आरा : केंद्र की एनडीए सरकार के प्रथम वर्ष पूरा होने पर दर्ज की गई उपलब्धियों की चर्चा को ले मंगलवार को स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार में एनडीए कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में शामिल होने आए बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का भोजपुर जिला के सीमा में प्रवेश करने के साथ ही कोईलवर, कायमनगर, सकड्डी, धनुपरा समेत आरा नगर के विभिन्न मुहल्लों में एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने एवं संचालन लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री पासवान ने विगत एक वर्ष में एनडीए सरकार द्वारा दर्ज की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार को हर मोर्चे पर पूरी तरह सफल करार दिया। उन्होंने बताया कि महज एक वर्ष के अल्प काल में भ्रष्टाचार, महंगाई और गरीबी को नियंत्रित कर लेना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। जबकि इससे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए अभी भी चार वर्ष शेष है। वहीं बिहार सरकार की विफलताओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिहार को लगातार विभिन्न मदों में राशि उपलब्ध कराने के बावजूद अपनी गलत नीतियों के कारण बिहार सरकार इसका उपयोग करने में विफल साबित हो रही है। इस दौरान तरारी प्रखंड के किसानों एवं भोजपुर जिला के पैक्स अध्यक्षों के अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल ने श्री पासवान से मिलकर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। सम्मेलन को संबोधित करने वालों में रालोसपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, लोजपा नेता उपेंद्र सिंह, भाजपा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, शिवेश कुमार, संजय सिंह टाईगर, डा. सत्यानंद शर्मा, विष्णु पासवान, आनंत कुमार गुप्ता, राजेन्द्र विश्वकर्मा, हरेन्द्र पाण्डेय, मिथिलेश कुशवाहा, राजेन्द्र तिवारी, सुरेन्द्र प्रजापति, विरेन्द्र सिंह, विजय सिंह, हरेराम पासवान, संजय राय, श्रीकुमार सिंह, कुंदन सिंह, हरेन्द्र पाण्डेय, मो. वसीम कुरैशी, बनारसी मास्टर, विजय सिंह, बम पासवान, सरस्वती पासवान, रविन्द्र सिंह, संजीव चौधरी, प्रेमचंद यादव, संतोष पासवान, ललन पासवान, सुरेन्द्र पासवान, संजय सिंह, विजय सिंह, अनिरूद्ध पासवान, गोल्डी सिंह, कृष्णानंद ओझा, विमलेश सिंह, विनोद चंद्रवंशी, संतोष पासवान, राजीव कुमार गुप्ता, मो. अलाउद्दीन, जितेन्द्र कुशवाहा, संजय मेहता, जितेन्द्र शुक्ला, राणा प्रताप कुशवाहा आदि शामिल थे।