कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
जागरण संवाददाता,आरा : मोदी सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस पार्टी से जुड़े संगठनों ने मंगलवार
जागरण संवाददाता,आरा : मोदी सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस पार्टी से जुड़े संगठनों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस जिला अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय शहीद भवन चौराहे पर मोदी का पुतला फूंका और मोदी सरकार का जनता से वायदे व विकास के हरेक मोर्चो पर विफल कहा। वक्ताओं में श्रीधर तिवारी, जगं बहादुर सिंह, राणा प्रताप सिंह, डा. अयोध्या सिंह, नंदा सिंह, फातिमा जारी, जयंत सिंह, पन्नग त्रिपाठी, लियाकत अली, मनोज उपाध्याय, अब्दुल सलाम कुरैशी, निर्मल सिंह, रविन्द्र तिवारी, संतोष पाण्डेय, श्री राम सिंह, कुशवाहा, टुनटुन सिंह, राकेश पाण्डेय, प्रेमरंजन सिंह, प्रशांत ओझा, सोनू कुमार, आकाश सिंह, आलोक सिंह, आशुतोष, नर्वदेश्वर ओझा, अशोक चौधरी, मो. शहाबुद्दीन एवं विजय चंद पाठक आदि थे। वहीं पुतला दहन करते हुये आरा लोकसभा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष ठाकुर ने कहा कि देश के किसान, मजदूर, छात्र एवं नौजवान आज बेबस नजर आ रहे है। इस अवसर पर शामिल युवा नेताओं में शक्ति सिंह, दुर्गेश, प्रशांत, टुन्नू, गंगा पाण्डेय, आलोक, आकाश एवं किशन आदि थे। आरा लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चो पर विफल रही है। रेलवे में सुविधा के नाम पर बेहिसाब किराया वृद्धि की गई, लेकिन सुविधा नहीं बढ़ा। किसान तबाह है। इंधन गैस के नाम पर उपभोक्ताओं को दोहरे संकट से जुझना पड़ रहा है। बीमा के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाया गया। इसके कंपनी का पता नहीं है। बिहार प्रदेश किसान एवं खेत मजदूर कांग्रेस द्वारा इस अवसर पर स्थानीय कलक्ट्री तालाब के पास पर्दाफाश सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं में विरेन्द्र मिश्रा, सत्य प्रकाश राय, बिहारी जी सिंह, प्रमोद राय, प्रो. राजेन्द्र ओझा, प्रो. अरूण सिंह, रामेश्वर प्रसाद, बिजेन्द्र यादव एवं राकेश कुमार मुन्ना आदि ने कहा कि मोदी सरकार की एक वर्ष के शासन उपब्धियों में भूमि अधिग्रहण के नाम पर कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने और देश के सैकड़ों किसानों के आत्महत्या की घटना को सबसे उपर माना जायेगा। जनता उनके झूठे वायदों की सच्चाई अब समझने लगी है।