गृहस्थ जीवन में भी मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग : जीयर स्वामी
संवाद सहयोगी, पीरो (भोजपुर) : प्रखंड के नाढ़ी गाव में आयोजित नौ दिवसीय श्री महालक्ष्मी यज्ञ में उपस्
संवाद सहयोगी, पीरो (भोजपुर) : प्रखंड के नाढ़ी गाव में आयोजित नौ दिवसीय श्री महालक्ष्मी यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी ने कहा कि ईश्वर की प्राप्ति के लिए सन्यास का मार्ग ही एकमात्र रास्ता नहीं है, बल्कि मनुष्य गृहस्थ धर्म का पालन करते हुए संयमित रूप से ईश्वर की भक्ति कर मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। अपने प्रवचन के क्रम में जीयर स्वामी ने कहा कि संर्कीतन मानव को भगवान के करीब ले जाता है, साथ ही दुर्गुण को भी नष्ट करता है। इधर नौ दिवसीय श्रीमहालक्ष्मी यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालु भक्तों की भीड़ लगी रही। कई श्रद्धालु तो लगातार 36 घटे से मंडप की परिक्रमा कर लोगों के लिए प्रेरणा और आस्था का केंद्र बन गये हैं। अनिल कुमार सिंह लगातार 36 घटे से मंडप की परिक्रमा कर रहे है, वही प्रियंका कुमारी, प्रेमशीला देवी, अंजू कुमारी लगातार 24 घटे से मंडप की परिक्रमा कर रही हैं। इसके अलावा पूजा कुमारी, नीमा देवी, रीमा कुमारी, मनीषा कुमारी और देवंती भी पूरे आस्था के साथ लगातार 12 घटे से मंडप की परिक्रमा में जुटी हुई हैं। इस यज्ञ में जुट रहे सैकड़ों श्रद्धालु और पूरे दिन हो रहे वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। यज्ञ आयोजन समति के सदस्यों की ओर से यज्ञ में शामिल होने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है।