बोलेरो-आटो की टक्कर में आधा दर्जन घायल
जागरण संवाददाता,आरा : कृष्णगढ़ थाना के आरा-सिन्हा पथ पर बभनगांवा गांव के समीप शुक्रवार को अनियंत्
जागरण संवाददाता,आरा : कृष्णगढ़ थाना के आरा-सिन्हा पथ पर बभनगांवा गांव के समीप
शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक व आटो में टक्कर लगने से करीब आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये। इस दौरान गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। हादसे को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। हुआ यूं कि एक आटो रोज की तरह सिन्हा की ओर से यात्रियों को लेकर आरा आ रहा था। इस बीच बभनगांवा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो से टक्कर होने के कारण उसमें सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल सिन्हा निवासी जय राम बिंद के पुत्र लालजी बिंद तथा भिखारी सिंह के पुत्र शिवम सिंह को इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। इसी तरह टाउन थाना के महाजन टोली नंबर एक निवासी अशोक सिंह का पुत्र रोहित कुमार, मुफस्सिल थाना के जमीरा गांव निवासी जगरनाथ यादव का पुत्र जीतन यादव तथा चांदी थाना के भदवर गांव निवासी सुशील यादव का पुत्र संजीत यादव सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।