बाल श्रम उन्मूलन दिवस को ले 10 छात्राएं चयनित
जागरण संवाददाता, आरा : बाल श्रम उन्मूलन दिवस को ले पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आगामी 30 अप्र
जागरण संवाददाता, आरा : बाल श्रम उन्मूलन दिवस को ले पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आगामी 30 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में इस जनपद से 10 छात्राएं हिस्सा लेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। उक्त छात्राओं के चयन से पूर्व इस जनपद में बाल श्रम विषय पर जागरूकता फैलाने के लिए मध्य एवं उच्च विद्यालयों में कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं के बीच 1 से 10 अप्रैल तक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। चयनित छात्राओं में अलीशा, संध्या, नेहा, प्रिया (नेमीचंद शास्त्री कन्या उच्च विद्यालय), श्रेया (मध्य विद्यालय, बेसरहिया), नीशू (कन्या मध्य विद्यालय, चांदी), पूनम (स्वामी श्री सूर्यनाथ प्लस टू विद्यालय), ज्योति (मध्य विद्यालय फरहनपुर), खुशबू (उत्क्रमित विद्यालय, बामपाली) तथा ममता (मध्य विद्यालय बरनी, चरपोखरी) है। श्रम अधीक्षक दिवाकर दुबे ने बताया कि चयनित छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को आयोजन में शामिल होने को पटना ले जाया जायेगा।