गुणवत्ता व संस्कार युक्त शिक्षा देना जरूरी
जागरण संवाददाता, आरा : डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा हंसराज जयंती के अवसर पर वार्षिक समारोह का आयोज
जागरण संवाददाता, आरा : डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा हंसराज जयंती के अवसर पर वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह थे। उन्होंने कहा कि डीएवी हमारा परिवार की तरह लगता रहता है। यह आश्रम की तरह है। अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि डीएवी की गुणवत्ता संस्कार ही है। संस्कार युक्त शिक्षा देना ही जरूरी है। डीएवी जरूर देता है।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिसमें वेलकम डांस, वंदे मातरम्, पारितोषिक वितरण, डंबल शो, राजस्थानी नृत्य, डांडी मार्च प्रस्तुत किया गया। वार्षिक प्रतिवेदन प्राचार्य डा.मीरा श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया। निदेशक डा. यू.एस. प्रसाद ने कहा कि विद्यालय परिवार दिनोंदिन बहुत मेहनत कर रहा है। डीएवी मिशन की तरह काम करता है। प्राचार्या डा. मीरा श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हैं। हमारे अभिभावक बहुत सहयोगी हैं। धन्यवाद ज्ञापन डीएवी सासाराम के प्राचार्य डा. विष्णु ओझा ने किया। मंच संचालन अनुराग, हर्षिता और डा. सुबोध मिश्र ने किया। संगीत बी.डी. ठाकुर ने तैयार करवाया। डांडी मार्च वीर नारायण सिंह ने तैयार करवाया। स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी का सहयोग रहा।