'शाहों के शाह खुदावन्द हैकल में आ रहा है..'
जागरण संवाददाता,आरा : पाम संडे(खजूर रविवार) पर शहर के चर्चो में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गयीं। मारा
जागरण संवाददाता,आरा : पाम संडे(खजूर रविवार) पर शहर के चर्चो में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गयीं। मारानाथ प्रेयर हाउस की ओर से इसाईयों ने अपने हाथो में खजूर की डालियां पकड़े पकड़ी चौक से 'होसन्ना, जो प्रभु के नाम से आता है आकाश में होसन्ना यीशु मसीहा राजाओं का राजा प्रभुओं का प्रभु है होसन्ना, परमेश्वर की महिमा हो' नारा लगाते हुए रमना मैदान के समीप होली सेवियर चर्च तक पहुंचे। चर्च में प्रार्थना की शुरुआत पास्टर अनिल जीउत ने भजन संहिता 100 : 1-5 का पाठ कर की। वहीं सामूहिक गीत 'देखो-देखो कोई आ रहा है..' प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पास्टर अनिल जीउत ने कहा कि यीशु शांति का राजा है। साथ ही उन्होंने पाम संडे पर भी प्रकाश डाला। जबकि विशेष गीत 'आनंद मनायें आओ आनंद मनायें..' को आराधना, अनमोल, रेजिना व सवर्ण किरण ने प्रस्तुत किया। बाइबिल का पाठ रजनी कुमारी, रानी और अन्नु ने किया।
वहीं दूसरी ओर स्थानीय सेन्ट्रल मेथोडिस्ट चर्च में पाम संडे के अवसर पर प्रार्थना सभा आयोजित की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। तदोपरांत गीत 'सम्मान और स्तुति होवे हे राजा ख्रिस्ट तुझे..' को सामूहिक रूप से गाया गया। वहीं कुमारी अंजुलिका ने 'मेरी आरजू तु है मेरे जीने का..', स्पर्धा राज ने 'एै मसीहा तेरा आसरा मिले..' और मरियम सिंह ने 'शाहों के शाह खुदावन्द हैकल में आ रहा है..' को प्रस्तुत किया। जबकि अनुराधा, अंजली व हेमंत ने पाम संडे संबंधित पवित्र बाइबिल के वचन को पढ़ा। इस मौके पर अपने प्रवचन में चर्च के पुरोहित रेव्ह.अरविन्द सिंह पासवान ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह जब इस धरती पर आये तो पिता परमेश्वर के मार्ग पर चलने का संदेश सबको बताये। जो लोग अपने जीवन में निराश थे उन्हें शांति वचन सुना कर नई आशा का मार्ग बताया। बहुत सारे लोग यीशु को एक राजा का स्थान देकर खजूर की छोटी-छोटी डालियां लेकर उनकी जय जयकार किये। चर्च में शाहाबाद के अधीक्षक अल्फ्रेड एन्डूज की उपस्थिति में 22 युवक-युवतियों ने दृढि़करण स्वीकार किया। इसमें रेव्ह.अरविन्द सिंह पासवान का सहयोग रहा। अधीक्षक के आशीष वचन और प्रार्थना के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।