सही किसानों से ही धान क्रय केन्द्रों पर करे खरीदारी
जागरण संवाददाता, आरा : बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति व जन वि
जागरण संवाददाता, आरा : बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति व जन वितरण व्यवस्था की समीक्षा बीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से की गयी। जिसमें श्री सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को अधिक से अधिक पैक्सों को ऐक्टिवेट करने एवं हर हाल में बिचौलियों को दूर करते हुए सही किसानों से ही धान क्रय करने का निर्देश दिया गया ताकि सरकार द्वारा दी जा रही आकर्षक सब्सिडी केवल सही किसान को ही मिले बिचौलियों/व्यापारियों को नहीं।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि धान की खरीद केवल सही किसान से ही करें। इसके लिए अधिक से अधिक पैक्स को क्रियाशील बनायें। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि जो राईस मिलर्स धान व सरकारी राशि के गबन में दोषी है उन पर केवल नीलाम पत्र दायर करना काफी नहीं है, बल्कि उन पर एफ.आई.आर. दर्ज कर उन्हें सजा दिलायें।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी भोजपुर पंकज कुमार पाल ने बताया कि पैक्स द्वारा एसएफसी को अब तक 4093011 मीट्रिक धान दी गयी है। जिले में 6453255 मीट्रिक धान की अधिप्राप्ति की गयी है। किसानों को पैक्स द्वारा 542465188 की राशि का भुगतान किया जा चुका है। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि एसएफसी द्वारा पैक्स को 154664269.9 की राशि का भुगतान किया गया है। एसएफसी द्वारा अब तक 41 मिल के साथ एग्रीमेंट किया जा चुका है जबकि डीसीओ द्वारा 11 मिल के साथ एग्रीमेंट किया गया है। जिले में कुल 111000 मीट्रिक धान क्रय का लक्ष्य है इस वित्तीय वर्ष में। अब तक जिले में 164 पैक्स तथा 07 व्यापार मंडल क्रियाशील है। एसएफसी द्वारा 19 क्रय केन्द्र खोले गये हैं। एसएफसी द्वारा 23602.44 मीट्रिक धान का क्रय किया गया है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला सहकारिता पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला प्रबंधक एसएफसी सह परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे। नोडल पदाधिकारी धान अधिप्राप्ति उप विकास आयुक्त श्यामनंद शर्मा उपस्थित थे।