बिहार बंद का समर्थन करेंगे कई कर्मचारी संगठन
जागरण संवाददाता, आरा : बिहार राज्य अनुबंध मानदेय नियोजित सेवाकर्मी संयुक्त मोर्चा द्वारा आठ सूत्री म
जागरण संवाददाता, आरा : बिहार राज्य अनुबंध मानदेय नियोजित सेवाकर्मी संयुक्त मोर्चा द्वारा आठ सूत्री मांगों के लिए आगामी 22 दिसंबर को आयोजित 'बिहार बंद' के समर्थन में कई अन्य कर्मचारी संगठनों ने साथ देने का निर्णय लिया है। अराजपत्रित कर्मचारी संगठन गोप गुट के जिला सचिव सह संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक उमेश कुमार सुमन ने जिले के सभी विभागों एवं कार्यालयों में कार्यरत अनुबंध मानदेय नियोजित सेवाकर्मियों से अपना अपना कार्यालय बंद रख कर बिहार बंद को सफल बनाने की अपील की है। वहीं बिहार प्रदेश एसपीओ संघ के अध्यक्ष आश नारायण सिंह ने संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आयोजित बिहार बंद में शांति पूर्ण तरीके से शामिल होने तथा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ विरोध का निर्णय लिया है।