Move to Jagran APP

शाहपुर में बस पलटी, दो दर्जन घायल

संवाद सूत्र, शाहपुर (भोजपुर): शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर- बरीसवन पथ पर गोसाइपुर मोड़ के समीप शुक्र

By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 11:23 AM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 11:23 AM (IST)
शाहपुर में बस पलटी, दो दर्जन घायल

संवाद सूत्र, शाहपुर (भोजपुर): शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर- बरीसवन पथ पर गोसाइपुर मोड़ के समीप शुक्रवार को बरीसवन से शाहपुर की ओर आ रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें लगभग दो दर्जन यात्री जख्मी हो गये। घायलो को ग्रामीणों के सहयोग से शाहपुर रेफरल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद 12 घायलों को बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया। डा के.पी महतो ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है। घायलों में एएनएम रानी कुमारी, सीमा तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, उषा देवी, अशोक तिवारी, रघुवंश तिवारी, मुन्नी देवी सावित्री देवी, ओमप्रकाश गुप्ता, रेखा देवी, बिनोद चौबे, पुनम कुमारी, अक्षय तिवारी, मनी तिवारी,गुड़िया देवी, काली तिवारी, अनील गुप्ता, रामसुन्दर साह, इन्द्रा देवी, गणेश प्रसाद, यमुना तुरहा, प्रतिमा देवी, नेपाल तिवारी, रागनी देवी, कृष्णाकात तिवारी, लालबाबू प्रसाद, चुनमुन देवी, सविता कुमारी का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। गंभीर रूप से जख्मी सविता कुमारी, सुरज राम, चुनमुन देवी, कृष्णाकात तिवारी, मुन्नी देवी, रघुवंश तिवारी, इन्द्रा देवी, गणेश प्रसाद, अक्षय नारायण तिवारी, गुड़िया देवी, सावित्री देवी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.