सात पदों के लिए 21 ने किया नामांकन
जागरण संवाददाता, आरा : बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी बढ़ गई है। शुक्रवार क
जागरण संवाददाता, आरा : बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी बढ़ गई है। शुक्रवार को कुल सात प्रमुख पदों के लिए 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किये। चुनाव 22 दिसम्बर को होगा। नामांकन को लेकर न्यू पुलिस लाइन में शुक्रवार को सुबह से ही गहमागहमी देखी गयी। बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, केन्द्रीय सदस्य, संयुक्तमंत्री तथा अंकेक्षक पद को लेकर मुख्य रूप से चुनाव होने है। नामांकन को लेकर बीएमपी पांच से पर्यवेक्षक आये हुए थे। इन पदों के अलावा बीस-बीस डेलिगेट का भी चुनाव होना है। इसके लिए कुल 21 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किये है। डेलिगेट को मिलाकर कुल 62 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। हालांकि मुख्य लड़ाई दो पार्टियों के बीच ही मानी जा रही है। इसके लिए सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चला रहे है। इस चुनाव में केवल सिपाही व हवलदार संवग के पुलिसकर्मी ही भाग ले सकेंगे। इसे लेकर काफी गहमागहमी बढ़ गई है। शुक्रवार को सभी प्रत्याशी फूल-माला के साथ नामांकन हेतु पहुंच रहे थे।