न्याय के लिए महिलाओं ने निकाला मौन जुलूस
जागरण संवाददाता, आरा : डुमरिया टोले की दुष्कर्म पीड़ित महादलित महिलाओं को न्याय दिलाने एवं उनके परिजन
By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 08:33 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 08:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आरा : डुमरिया टोले की दुष्कर्म पीड़ित महादलित महिलाओं को न्याय दिलाने एवं उनके परिजनों समेत पीड़ितों की पर्याप्त सुरक्षा की मांग को ले महिला संगठन ऐपवा के बैनर तले महिलाओं ने शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्गो पर मौन जुलूस निकाला। मौन जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारी महिलाएं पीड़ितों को न्याय दिलाने की तख्तियों पर लिखी गुहार के साथ घंटों खड़ी रही। जुलूस का नेतृत्व ऐपवा नेत्री इंदू सिंह, शोभा मंडल, रचना सिंह, संगीता सिंह, गीता देवी, मालती देवी, फुलपातो देवी समेत दर्जनों महिलाएं कर रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें