तैयारियां जोरों पर, कार्यक्रम आज
जागरण संवाददाता, आरा : जन भाषा समूह, जसम के बैनर तले आगामी 26 अक्टूबर को विचार गोष्ठी और काव्य-पाठ क
जागरण संवाददाता, आरा : जन भाषा समूह, जसम के बैनर तले आगामी 26 अक्टूबर को विचार गोष्ठी और काव्य-पाठ की तैयारियां जोरों पर है। इस आशय की जानकारी जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय सह सचिव जितेन्द्र कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि स्थानीय ओवरब्रिज के दक्षिणी छोर स्थित इन्द्रलोक भवन में आयोजित होने वाले इस आयोजन के पहले सत्र में 'भोजपुरी साहित्य में सामाजिक चेतना' विषय पर एक विचार गोष्ठी होगी। इसके बाद दूसरे सत्र में काव्य पाठ होगा। इसमें बाहर के कवियों के अलावे स्थानीय कवियों का भी काव्य पाठ होगा। कार्यक्रम में अतिथि साहित्यकारों में मिथिलेश गहमरी, भगवती प्रसाद द्विवेदी, डा. तैयब हुसैन, प्रकाश उदय, डा.आसिफ रोहतासवी, डा.विष्णुदेव तिवारी, अक्षय कुमार पांडेय, सुरेश कांटक, डा. बलभद्र, दिलीप कुमार आदि होंगे। इनके अलावे अन्य साहित्यकार भी होंगे। साथ ही आयोजन में संभावना कला मंच, गाजीपुर के चित्रकारों की भोजपुरी कविता पोस्टर प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी।