पैक्स चुनाव: कोईलवर में 11 पंचायतों में होगा चुनाव
संवाद सूत्र, कोईलवर: कोईलवर प्रखंड में पैक्स चुनाव पहले चरण में मंगलवार 21 अक्टूबर को होना है। अधिका
संवाद सूत्र, कोईलवर: कोईलवर प्रखंड में पैक्स चुनाव पहले चरण में मंगलवार 21 अक्टूबर को होना है। अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रखंड में 17 पंचायतों में महज ग्यारह पंचायतों में चुनाव हो रहा है। पूरे प्रखंड में इस चुनाव के 17.521 मतदाता हैं। इनमे ग्यारह पंचायतों के महज 11,321 मतदाताओं को दी। इसमें मतदान का अवसर मिलेगा। प्रखंड के कोईलवर थाना में 12 बूथ संवेदनशील व दस अति संवेदनशील घोषित किये गये हैं, जबकि चांदी थाना में दस बूथ है। प्रखंड के धनडीहां, वीरमपुर, जोगता व गोपालपुर में निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। जबकि सकड्डी और कायमनगर में कोरम के अभाव में चुनाव नहीं होंगे। चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है। बीडीओ धर्मेन्द्र कुमार व कृष्णा प्रसाद आदि चुनाव कार्य में सक्रिय है। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने की बात कही।