Move to Jagran APP

शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

By Edited By: Published: Mon, 28 Jul 2014 10:01 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2014 10:01 PM (IST)
शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

जागरण संवाददाता,आरा : सावन की तीसरी सोमवारी को शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। साथ ही पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था। सुबह से ही बुढ़वा महादेव, पतालेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर समेत शहर के अन्य शिव मंदिरों में चहल-पहल शुरु हो गयी। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुबह से इन मंदिरों में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर प्रतीक्षा करते देखे गये। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने मंदिरों में भगवान शिव पर दूध, जल, शहद और बेल पत्र चढ़ाया। मंदिर के पास ही पूजन सामग्री की अस्थायी दुकानें सजी हुई थी। मंदिरों में बज रहे भजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। सावन को ले शिव मंदिरों में विशेष सजावट की गयी थी।

loksabha election banner

पीरो से संवाद सहयोगी के अनुसार, पवित्र सावन की तीसरी सोमवारी को स्थानीय शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हर-हर महादेव एवं बोलबम के गगन भेदी जयघोष के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। अनुमंडल मुख्यालय से सटे बाहरी महादेव धाम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से कावरिये जल लेकर पहुंचे थे। जबकि स्थानीय शिव भक्तों का यहां पूरे दिन आने का सिलसिला जारी रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.