सर्पदंश से न्यायालयकर्मी की मौत
आरा,जासं: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में सर्पदंश से एक न्यायालयकर्मी की मौत हो गयी। न्यायालयकर्मी ने मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक राजकिशोर सिंह (48) अलीपुर गांव निवासी परमेश्वर सिंह के पुत्र थे। सिविल कोर्ट में कार्यरत राजकिशोर सिंह को रात्रि पहर विषैले सर्प ने काट लिया था। जिन्हे इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान इलाज के क्रम में मौत हो गयी। उदवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बड़का गांव गांव में लीलावती कुंवर नामक महिला दीवार गिरने से घायल हो गयी। घायल महिला रामसुन्दर पासवान की पत्नी बतायी जाती है। मुफस्सिल थाना के बलुआं गांव में छत से गिरकर ब्रह्मनंद सिंह की पुत्री पुनम कुमारी जख्मी हो गयी। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुपुर गांव में दीवार गिरने से ज्ञानती देवी नामक एक महिला घायल हो गयी। घायल महिला उपेन्द्र यादव की पत्नी बतायी जाती है।