गरीबों के सच्चे हितैषी थे चंद्रशेखर
जागरण संवाददाता,आरा :
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती शुक्रवार को अनाइठ स्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान कार्यालय में समारोह पूर्वक आयोजित की गयी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीभगवान सिंह कुशवाहा शामिल थे। उन्होंने अपने संबोधन में स्व. चंद्रशेखर को गरीबों का सच्चा हितैषी बताया। वहीं पूर्व विधान पार्षद नागेन्द्र सिंह ने उन्हें किसानों का नेता बताया। साथ ही आरा के प्रमुख सार्वजनिक चौराहों पर स्व. चंद्रशेखर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में पूर्व मंत्री हरिनारायण सिंह, मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष लेताफत हुसैन, राम बाबू पासवान, हाकिम प्रसाद, अरुण यादव, बब्लू सिंह, विजय सिंह, सुभाष यादव, सुरेश पहलवान, मो.शमीम, रघुवर प्रसाद चंद्रवंशी, भुनेश्वर प्रसाद कुशवाहा, ललन यादव, वैजनाथ पासवान, नंद लाल कुशवाहा, अनिल यादव, राम सकल सिंह भोजपुरिया, योगेन्द्र यादव, बबन यादव, ब्रजेश सिंह, ओम प्रकाश मुन्ना, नंद जी यादव आदि शामिल थे।