कहीं सार्वजनिक ना हो जाए आपका ह्वाट्स एप
भागलपुर [आनंद कुमार सिंह] आज के दौर में ह्वाट्स एप लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गय
भागलपुर [आनंद कुमार सिंह]
आज के दौर में ह्वाट्स एप लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। कई संस्थान भी अपने लोगों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग इस पर हर तरह की बात करते हैं जिनमें से कुछ नितांत निजी होते हैं। इस पर कई समूह भी बनाए गए हैं जिन पर किसी खास मुद्दे पर विमर्श होता है या संदेश आते-जाते हैं। हाल ही में ह्वाट्स एप ने लोगों को मैसेज भेज कर भरोसा दिलाया था कि उनके भेजे गए संदेश सुरक्षित हैं, पर ऐसा है नहीं। अब आपके ह्वाट्स एप अकाउंट के सार्वजनिक होने का खतरा सामने आया है।
इसके नए नियमों व शर्तो को स्वीकार करने पर यह खतरा सामने आता है। कई लोगों ने इसे स्वीकार कर लिया है तो कइयों को इस संबंध में संदेश आ रहे हैं। यदि आप अपने ह्वाट्स एप अकाउंट को सार्वजनिक होने से बचाना चाहते हैं तो नए नियमों व शर्तो को स्वीकार करने से पहले 'और पढ़ें' टैब पर जाएं। यहां आपकी जानकारियों को फेसबुक पर शेयर करने का ऑप्शन है। इस चेकबॉक्स से सही का निशान हटा दें। कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने ह्वाट्स एप के नए नियमों और शर्तो को स्वीकार कर लिया है। यदि आपने ऐसा कर लिया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपके पास अपनी गलती सुधारने के लिए अभी लगभग 30 दिन हैं। इसके लिए आपको सेटिंग मेनू में जाकर अकाउंट टैब पर क्लिक करना होगा। यहां से जानकारियों को फेसबुक पर साझा करें विकल्प को चुन कर सही का निशान हटा दें। इसके बाद आपकी निजी व गोपनीय जानकारियां फेसबुक पर नहीं जा सकेंगी।