बाढ़ की चपेट में आया इंटेकवेल, पंप को किया ऊंचा
भागलपुर। बरारी वाटर वर्क्स में गंगा का जलस्तर आखिरकार इंटेकवेल के सरफेस लेवल को छू ही लि
By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 03:11 AM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 03:11 AM (IST)
भागलपुर। बरारी वाटर वर्क्स में गंगा का जलस्तर आखिरकार इंटेकवेल के सरफेस लेवल को छू ही लिया। मंगलवार को मोटर पंप तक पानी पहुंच गया। आपूर्ति बंद ना हो इसके लिए पूर्व से टास्क फोर्स का गठन किया गया था। महापौर दीपक भुवानियां ने सोमवार की देर रात को बुडको के अधिकारी को जलस्तर बढ़ने की संभावना को लेकर अगाह किया था। आपूर्ति बंद हो इसके लिए पंप के फाउंडेशन को एक फीट ऊंचा कर दिया गया है। इससे इंटेकवेल का मोटर पंप बंद नहीं होगा। महापौर ने बताया कि शहर में जलापूर्ति संकट नहीं हो इसके लिए पैन इंडिया को हर संभव उपाय करने का निर्देश दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें