बरारी में दिनभर ठप रही जलापूर्ति
भागलपुर। बरारी में सोमवार को जलापूर्ति बाधित होने से लोगों को चापाकल का सहारा लेना पड़ा है। बरारी हाउसिंग बोर्ड चौक पर जलापूर्ति पाइप में कचरा फंस गया था। जिसके मरम्मत के लिए जलापूर्ति पाइप को काटना पड़ा है। पाइप में ईट व प्लास्टिक फंसा हुआ था। जिसके कारण मोहल्ले तक पानी नहीं पहुंच रहा था।
भागलपुर। बरारी में सोमवार को जलापूर्ति बाधित होने से लोगों को चापाकल का सहारा लेना पड़ा है। बरारी हाउसिंग बोर्ड चौक पर जलापूर्ति पाइप में कचरा फंस गया था। जिसके मरम्मत के लिए जलापूर्ति पाइप को काटना पड़ा है। पाइप में ईट व प्लास्टिक फंसा हुआ था। जिसके कारण मोहल्ले तक पानी नहीं पहुंच रहा था। बरारी में दूसरे पाइप लाइन के माध्यम से आपूर्ति किया, लेकिन कम प्रेशर की वजह से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल सका। पैन इंडिया ने लोगों को बिना सूचना दिए बरारी की आपूर्ति देर शाम तक रोक दी। इससे लोगों में काफी आक्रोश रहा।