शाहनवाज की तिरंगा यात्रा को मोदी की प्रशंसा
भागलपुर। भाजपा ने सोमवार को आजादी के 70 वें साल में याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत शहर में
भागलपुर। भाजपा ने सोमवार को आजादी के 70 वें साल में याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने किया। सैंडिस कंपाउंड से शुरू हुई यात्रा शहर भ्रमण करने के बाद जीरोमाइल चौक पर वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्र्यापण के साथ सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि यह यात्रा दल नहीं देश के लिए आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी जिलों में इसका आयोजन करने का निर्देश दिया था। यात्रा में शहर के कार्यकर्ताओं के अलावा नवगछिया और कहलगांव के भी भाजपाई शामिल थे। हुसैन ने कहा कि भागलपुर की यात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर रीट्ििवट किया है। भागलपुर के लोगों के लिए यह सौभाग्य है कि पीएम मोदी ने इसकी प्रशंसा की है। हुसैन ने कहा कि सैंडिस के बाद रास्ते में कई कार्यकर्ता इस काफिले में जुड़ते गये। करीब तीन घंटे तक पूरा शहर तिरंगामय हो गया था। तिरंगा यात्रा की सफलता पर पार्टी ने स्थानीय जनता का आभार जताया है।
भाजपा नेता डॉ. मृणाल शेखर व विपिन शर्मा ने बताया कि तिलकामांझी, आदमपुर में चंद्रशेखर आजाद, घंटाघर में दीपनारायण सिंह व भगत सिंह, स्टेशन चौक पर डॉ. अंबेदकर, नाथनगर में सुभाष बोस, कचहरी चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके बाद जीरोमाइल चौक पर यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह, पूर्व प्रत्याशी ई. ललन पासवान, डॉ. मृणाल शेखर, उप मेयर डॉ. प्रीति शेखर, पवन चौधरी, अजय चौधरी, डॉ. किरण सिंह, मंतोष कापरी, सुबोध सिंह कुशवाहा, राम कुमार पाठक, मनोज सिंह, प्रदीप जैन, सुनील झा, योगेश पांडेय, विजय साह, राज किशोर सिंह व मोंटी जोशी आदि थे।