विधान पार्षद का निष्कासित करे भाजपा
भागलपुर। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने भाजपा विधान पार्षद टून्ना पांडेय द्वारा च
भागलपुर। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने भाजपा विधान पार्षद टून्ना पांडेय द्वारा चलती ट्रेन में लड़की के साथ की गई छेड़खानी की घटना की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा के नेता बेलगाम हो गए हैं। कोई लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे है तो कोई महिलाओ के प्रति अपशब्द का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे कारनामों से भाजपा का असली चेहरा धीरे-धीरे सामने आ रहा है। भाजपा द्वारा टुन्ना पांडेय पर कर्रवाइ महज पार्टी से निलंबित कर लोगों को गुमराह करने का काम किया है। पार्टी को अविलंब विधान पार्षद को निलंबित के बदले निष्कासित कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा है कि अगर सत्ता पक्ष के किसी व्यक्ति पर आरोप लगता है तो भाजपा हंगामा खड़ा कर आंदोलन व कैंडिल मार्च निकालती है। वहीं अपने मामले में चुप्पी साध कर निष्कासित करने की हिम्मत भी नही जुटा पा रही है।