पैक्स चुनाव : सुल्तानगंज, कहलगांव और बिहपुर में निर्वाचित हुए ज्यादातर पुराने चेहरे, जानिए Bhagalpur News
भागलपुर के कहलगांव सुल्तानगंज और बिहपुर में हुए पैक्स चुनाव के परिणाम आ गए हैं। जानिए... क्या हैं यहां के परिणाम।
भागलपुर, जेएनएन। दूसरे चरण में भागलपुर जिले में कहलगांव, सुल्तानगंज और बिहपुर में पैक्स चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसके बाद यहां मतगणना हुए। मतगणना के बाद ज्यादातर जगहों पर पुराने चेहरे ही निर्वाचित हुए। इससे पहले प्रथम चरण में नारायणपुर, शाहकुंड और सन्हौला में चुनाव हुआ था। जिसका परिणाम भी पहले ही निकल चुका है। कुछ इस प्रकार हैं कहलगांव, सुल्तानगंज और बिहपुर के पैक्स चुनाव परिणाम।
बिहपुर पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर आठ पुराने और चार नए चेहरे काबिज
बिहपुर के 12 पैक्सों पर हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार को ट्रायसम भवन में की गई। चुनाव में अध्यक्ष पद पर आठ पुराने चेहरे एवं चार नए चेहरे ने जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। सभी जीते हुए पैक्स अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अकील अंजुम ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।
प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड में 12 पैक्स अध्यक्षों का चुनाव हुआ था, जिसमें हरियो से विनोद प्रसाद सिंह को 230 मत एवं प्रतिद्वंदी कृष्णानंदन शर्मा को 196 मत मिले। मड़वा पश्चिम से शंभू प्रसाद राय को 451 मत एवं प्रतिद्वंद्वी मनीष कुमार को 313 मत मिले। धरमपुर रत्ती (जयरामपुर) से विकास कुमार को 465 मत एवं प्रतिद्वंदी परमानंद सिंह को 410 मत मिले। बिहपुर मध्य में मनोज कुमार मंडल उर्फ मंटू मंडल को 692 मत एवं प्रतिद्वंद्वी पंकज झा को 226 मत मिले। बिहपुर पेक्स में बैझनाथ झा को 908 मत एवं प्रतिद्वंद्वी मदन मोहन गुप्ता को 448 मत मिले। बिहपुर पूर्वी पैक्स में रबूल हसन को 605 मत एवं प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद इफ्तेखार को 165 मत मिले। सोनवर्षा पैक्स में गोपाल कुंवर को 707 मत एवं प्रतिद्वंद्वी जीवन चौधरी को 684 मत मिले। बभनगामा पैक्स में इमदाद खां को 681 मत एवं प्रतिद्वंदी मोहम्मद बबूल खां को 158 मत मिले। औलियाबाद पैक्स में राकेश कुमार को 406 मत एवं प्रतिद्वंद्वी शैलेंद्र कुमार मिश्र को 266 मत मिले। गौरीपुर पैक्स में मृत्युंजय कुमार चौधरी को 510 मत प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार चौधरी को 101 मत मिले। झंडापुर पश्चिम में शिवशंकर चौधरी को 472 मत एवं प्रतिद्वंद्वी नंद किशोर चौधरी को 394 मत मिले। झंडापुर पूर्वी में मुकेश यादव को 547 मत एवं प्रतिद्वंद्वी पुलकित यादव को 198 मत मिले।
तीसरी बार अध्यक्ष बने कन्हाय लाल
कहलगांव प्रखंड के नौ पैक्सों के लिए बुधवार को हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार को ट्रायसम भवन में शांतिर्पूण माहौल में संपन्न हुई। मोहनपुर गौघटटा पैक्स अध्यक्ष पद पर तीसरी बार कन्हाय लाल साह निर्वाचित हुए। साह भागलपुर सेंट्रल कॉपरेटीव बैंक के निदेशक भी हैं। 63 मतों से प्रभात कुमार ङ्क्षसह को पराजित किया है। जानमुहम्मदपुर पैक्स में निर्वतमान अध्यक्ष अमीन मंडल ने नरेंद्र नाथ झा को सर्वाधिक 338 मतों से पराजित कर दुबारा अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया।
कैरिया पैक्स में अध्यक्ष पद पर तुलसी मंडल पुन: निवार्चित हुए। इन्होंने अमरकांत ङ्क्षसह को 106 मतों से पराजित किया है। ओगरी पैक्स में निर्वतमान अध्यक्ष कुमार बासूकी नंदन को जयप्रकाश मंडल ने 75 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। जानीडीह पैक्स में पवन कुमार ङ्क्षसह ने दिलीप कुमार ङ्क्षसह को 91 मतों से पराजित कर अध्यक्ष चुने गए।
पक्कीसराय पैक्स में अमित कुमार अमर ने सनोज कुमार को 182 मतों से पराजित कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। लगमा पैक्स में निर्वतमान अध्यक्ष शंकर कुमार ङ्क्षसह ने नूतन देवी को 146 मतों से पराजित कर दूसरी बार अध्यक्ष बने। महेशामुण्डा पैक्स अध्यक्ष पद पर मु. तबरेज आलम ने निर्वतमान अध्यक्ष मु शम्स आलम को 173 मतों से पराजित कर अध्यक्ष चुने गए। चन्नो पनखोरिया पैक्स में निर्वतमान अध्यक्ष कृष्णदेव मंडल ने मनोज कुमार ङ्क्षसह को 154 मतों से हराकर अपना सीट बरकरार रखा। शेखर कुमार मथुरापुर पैक्स के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मोहनपुर गौघटटा पैक्स में सदस्य पद पर सिकेंदर ङ्क्षसह, दशरथ मंडल, प्रणव कुमार झा, शुभम कुमार झा, ललिता देवी, विरनी देवी, बेबी देवी निर्वाचित हुईं। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ विजय कुमार सौरभ ने सभी निर्वाचित अध्यक्षों एवं सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर शपथग्रहण कराया। इस अवसर पर प्रेक्षक कृषि भूमी सर्वेक्षण के सहायक निदेशक विपिन बिहारी सिन्हा मौजूद थे।
करहरिया में अंजनी की कुर्सी बरकरार, शेष में नये चेहरे
प्रखंड के पांच पैक्सों पर हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार को सुल्तानगंज प्रखंड कार्यालय स्थित कृषि भवन में की गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी प्रभात रंजन अंचलाधिकारी शशिकांत कुमार तथा प्रेक्षक उपनिदेशक कृषि अभियंत्रण भूमि संरक्षण बालेश्वर प्रसाद सिंह की देखरेख में मतगणना का कार्य पूरा किया गया। जीते हुए प्रत्याशियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन ने प्रमाण पत्र दिया। कटहरा पैक्स अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार ने बाजी मारी है। उन्होंने अपने निकट प्रतिद्वंद्वी रंजीत कुमार को 55 मतों से मात दी। नयागांव पैक्स के अध्यक्ष पद पर चंद्रमोहन सिंह ने अवध किशोर सिंह को 178 मतों से पराजित कर दिया। कुमैठा के अमरनाथ झा ने जयंत कुमार झा को 64 मतों से पराजित किया। नोनसर पैक्स में रंजीत कुमार सिंह ने वरुण देव मंडल को 31 मतों से पराजित कर दिया। जबकि एकमात्र करहरिया पैक्स की कुर्सी पर अंजनी सिन्हा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। उन्होंने दिलीप कुमार सिंह को 123 मतों से पराजित किया।