सेवा भारती ने बांटी सामग्री
भागलपुर। सेवा भारती बाढ़ पीड़ित सहायता समिति द्वारा रविवार को सबौर प्रखंड के घोषपुर, फरक
By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 02:12 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 02:12 AM (IST)
भागलपुर। सेवा भारती बाढ़ पीड़ित सहायता समिति द्वारा रविवार को सबौर प्रखंड के घोषपुर, फरका, इंग्लिश गांव में 2332 पैकेट राहत सामग्री का नौका से वितरण किया गया। समिति के सदस्यों ने बाढ़ में लोगों के हालचाल को जाना और मदद देने का भरोसा दिलाया। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा मिल रही राहत सामग्री वे संतुष्ट हैं। बीडीओ इस विपदा की घड़ी में अंतिम लोगों तक राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। राहत कार्य में महादेव रजक, प्रदीप आनंद, संजीव खंडेलवाल, नभय चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, रघुनंदन, प्रेमी, मुन्ना चौधरी, राजू जिलोका, राजेश जैन, विजय मंडल, अनिल विश्वास, पवन गुप्ता, प्रभु दयाल गुप्ता, डॉ. राणा प्रताप सिंह आदि लगे हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें