Move to Jagran APP

एक नाले ने रोका इशाकचक का विकास

भागलपुर। शहर के दक्षिणी क्षेत्र का वार्ड (48)इशाकचक। इस इलाके की सबसे बड़ी समस्या जल निकासी न होना। ज

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 02:11 AM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 02:11 AM (IST)
एक नाले ने रोका इशाकचक का विकास
एक नाले ने रोका इशाकचक का विकास

भागलपुर। शहर के दक्षिणी क्षेत्र का वार्ड (48)इशाकचक। इस इलाके की सबसे बड़ी समस्या जल निकासी न होना। जलजमाव की समस्या ने मोहल्ले वासियों को नारकीय जीवन जीने को विवश कर दिया है। आए दिन सड़क पर नाले का पानी जलजमाव का कारण बना रहता है। इसके अलावा भोला नाथ पुल भी बड़ा अवरोधक है। कई वर्षो से इस पर फ्लाई ओवर बनना प्रस्तावित है। नतीजतन, पुल के नीचे से नया नाला नहीं बन पा रहा है। जिससे जल जमाव इस इलाके में पूरे वर्ष रहता है।

loksabha election banner

हल्की बारिश में पुल के नीचे का हाल देखते बनता है। मजबूरी यह है कि इस इलाके के लोगों के आने जाने का रास्ता पुल के नीचे से ही है। लोग जान जोखिम में डालकर रोज निकलते है। कई दुर्घटना भी हो चुकी है। मुख्यमंत्री से लेकर विधायक तक फ्लाई ओवर निर्माण की घोषणा कर चुके है। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।

समस्या समाप्त यहीं नहीं होती है। वार्ड में एक भी सामुदायिक भवन भी नहीं है। पेयजल की स्थिति भी खराब है। बो¨रग से जलापूर्ति चरमरा गई है। एक वर्ष में अब तक सात बार पंप खराब हो चुका है। निगम की व्यवस्था में चार दिन और पैन इंडिया के आने के बाद बो¨रग ठीक करने में 10 दिन का समय लगता है। नयाचक व पासीटोला में जलापूर्ति पाइप ही नहीं बिछी है। यहां पांच किलोमीटर पाइप बिछाने के बाद ही समस्या का समाधान को सकता है। इशाकचक व नयाचक मार्ग पर आज तक लाइट नहीं है। बिजली के खंभे पर स्ट्रीट लाइट के बदले बल्ब टंगे हुए है।

चार दशक से नाला निर्माण अधर में :

भोलानाथ पुल के शीतला स्थान चौक तक मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण चार दशक से नहीं हुआ है। नाले की न तो सफाई हो पाती है और न ही निर्माण। सड़क के बराबर नाले का पानी बह रहा है। हल्की बारिश में घरों में पानी घुस रहा है। 3.48 करोड़ नाला निर्माण के लिए तीन वर्ष पूर्व मिली स्वीकृति। अप्रैल माह में नाला निर्माण भी शुरू हुआ। कम गहराई वाले नाले का निर्माण होने की वजह से पार्षदों ने आपत्ति दर्ज कर दी। फिर मामला अधर में फंस गया। निगम अब प्राक्कलन सुधार कराने की बात कह रहा है।

बोले पार्षद :

वार्ड में मूलभूत सुविधा को धरातल पर उतारा गया है। सड़क, नाला, पेयजल, रोशनी, सफाई व गरीबों को राशन कार्ड व पेंशन योजना की सुविधा दी गई है। भोलानाथ पुल की समस्या का निदान व मिरजानहाट मुख्य नाला का निर्माण नहीं हो सका। आगामी चुनाव में पत्‍‌नी को वार्ड से उम्मीदवार बनाएंगे।

रामाशीष मंडल, पार्षद 48

लोगों की राय :

संध्या बाला : वार्ड में पानी समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। बो¨रग का पंप हमेशा खराब होता है। निजी बो¨रग व टेंकर का सहारा लेना पड़ता है।

मोनी राय : भोलानाथ पुल में आवागमन की समस्या ने वार्ड के विकास की गति रोक दी है। समस्या का स्थाई निदान नहीं हो सका। फ्लाई ओवर को लेकर सिर्फ घोषणाएं होती है।

केशव कुमार : मिरजानहाट मार्ग के मुख्य नाले की सफाई नहीं होती है। जिसकी वजह से हल्की बारिश में घर के अंदर पानी घुस जाता है। निगम की लचर व्यवस्था का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

गोविंद कुमार झा :दक्षिणी क्षेत्र का विकास थम गया है। भोलानाथ पुल पथ पर जाम की समस्या है। बच्चों को स्कूल पहुंचाने से लेकर नौकरी पेशे से जुड़े लोग अपने गणतव्य स्थल तक नहीं पहुंच पाते है। वजह से

मोनू मिश्रा : नयाचक-इशाकचक रोड में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। पार्षद अपने घर के आसपास मोहल्ले के विकास कर रहे हैं। शांति निकेतन गली में सड़क नहीं बना है। पाइप के अभाव में पानी की सुविधा से लोग वंचित है।

वार्ड की चौहद्दी :

पूरब : श्यामल दास लेन

पश्चिम : मिरजान हाट रोड

उत्तर : नयाचक लेन

दक्षिण : छत्रपति लेन, गोराडीह रोड

--------

वार्ड का परिचय :

होल्डिंग : 1900

आबादी : 24 हजार

मतदाता : सात हजार

एपीएल : 1749

बीपीएल : 410

अंत्योदय : 110

पीएचएच : 350

आवास योजना : एक

शौचालय निर्माण : 20

सामुदायिक भवन : एक

लेन : 10

कच्ची सड़क : चार

विद्यालय : दो मध्य विद्यालय

स्लम बस्ती : दो

पुलिया : नौ

प्याऊ : एक

सड़क निर्माण : 60

नाला निर्माण : 22

वेपर लाइट : 160

चापाकल : 15

बो¨रग : एक

जलमीनार : एक

--------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.