चार महिला चिकित्सकों को अस्पताल से हटाएं
भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल गायनी विभाग की डॉ. शीला, डॉ. सीमा, डॉ. ज्योति औ
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 01:54 AM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 01:54 AM (IST)
भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल गायनी विभाग की डॉ. शीला, डॉ. सीमा, डॉ. ज्योति और डॉ. गीता रानी से स्पष्टीकरण पूछते हुए अस्पताल अधीक्षक ने प्राचार्य को पत्र लिखकर उन्हें हटाने का अनुरोध किया है। उन चिकित्सकों पर आरोप है कि वे बुधवार की सुबह रंगरा से अस्पताल प्रसव कराने आई अनुराधा को भर्ती नहीं किया। इसकी शिकायत अनुराधा ने अस्पताल अधीक्षक ने की।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. राम चरित्र मंडल ने कहा कि बुधवार की सुबह करीब छह बजे अनुराधा आई। लेकिन उन्हें भर्ती नहीं किया गया। आठ बजे जाने वाली महिला चिकित्सक छह बजे सुबह चली गई वहीं आठ बजे आने वाली दो चिकित्सक नौ बजे अस्पताल आई। मरीज को नौ बजे भर्ती किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें