लैलख में 'पंचायत समिति पद' के लिए चुनाव आज, तैयारियां पूरी
भागलपुर। सबौर प्रखंड के लैलख पंचायत में गुरुवार की सुबह सात बजे से संध्या पांच बजे तक पंचायत
By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 03:33 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 03:33 AM (IST)
भागलपुर। सबौर प्रखंड के लैलख पंचायत में गुरुवार की सुबह सात बजे से संध्या पांच बजे तक पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव होगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रघुनंदन आनंद बताया कि चुनाव मे लिए पंचायत में सात बूथ बनाएं गए है। जिस पर करीब 3000 मतदाता मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान कराने के लिए सभी बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
इस पंचायत में एक प्रत्याशी की मृत्यु हो जाने से यहां उक्त पद के लिए मतदान स्थगित हो गया था।
बहरहाल उक्त पद के लिए चुनाव में 13 प्रत्याशी अपना भाग अजमा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें