Move to Jagran APP

वृद्घों के लिए राशन लेकर पहुंचीं मेयर

मसकन बरारी स्थित वृद्धाश्रम में शुक्रवार को महापौर सीमा साहा राशन लेकर पहुंच गई। महापौर को देखते ही बुजुर्ग खुश हो गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 03:11 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 03:11 AM (IST)
वृद्घों के लिए राशन लेकर पहुंचीं मेयर
वृद्घों के लिए राशन लेकर पहुंचीं मेयर

भागलपुर। मसकन बरारी स्थित वृद्धाश्रम में शुक्रवार को महापौर सीमा साहा राशन लेकर पहुंच गई। महापौर को देखते ही बुजुर्ग खुश हो गए। महापौर ने पूछा, चाचा यहां रहने में कोई तकलीफ तो नहीं हो रही है। तभी एक बुजुर्ग ने कहा, मेयर साहिबा भोजन नहीं मिल रहा है। जो खाना खिला रहा था उसका रसोईया पांच दिनों से गायब है। जो राशन बचा था सभी ने मिलकर बनाया। फिलहाल चूड़ा खाकर रह रहे हैं।

loksabha election banner

इतना सुनते ही महापौर ने तात्कालिक राशन की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि नगर निगम भोजन कराएगा। परेशान न हो। कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इसी बीच नगर आयुक्त की पहल पर कैनरा बैंक के प्रतिनिधि पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक कोई स्थाई व्यवस्था नहीं होती है तब तक तीन समय का भोजन होटल से उपलब्ध कराया जाएगा।

मेयर के पूछने पर बुजुर्गो ने बताया कि शौचालय की कभी सफाई नहीं होती है। कमरे की सफाई खुद करनी पड़ती है। उधर जो एनजीओ के कर्मी गुंजन व कैफ वृद्धाश्रम को खाली करने के लिए धमकी दे रहे हैं। मेयर ने सभी को आश्वस्त किया कि जब तक निगम एनजीओ बहाल नहीं करेगा तब तक जाने की जरूरत नहीं है। महापौर एक घंटे तक वही रुकी रहीं।

------------------

आश्रम की समस्या से अवगत कराया आयुक्त को :

महापौर ने कहा कि शौचालय की स्थिति काफी दयनीय है। इसके लिए एक सफाई कर्मी की तैनाती की जाए। वृद्धाश्रम में 40 बेड की सुविधा है, लेकिन छह वृद्ध ही रह रहे हैं। कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति की जाए। ताकि वृद्धों की उपस्थिति पंजी अपडेट हो सके। परिसर में रखा जनरेटर का एक दिन भी उपयोग नहीं हुआ। बैटरी भी चोरी हो गई। नतीजा, बिजली कट जाने पर अंधेरे में रहना पड़ रहा है। स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, तत्काल तीन पंखा लगाने को कहा है। आश्रम के ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में महर्षि मेंर्ही का मंदिर बना है। जबकि यहां शहरी चिकित्सा केंद्र भी संचालित हो रहा है। इसमें जांच के लिए आने वाली गर्भवती महिला को परेशानी हो रही है। मंदिर संचालक को इसके लिए नगर निगम से स्वीकृति लेने को कहा है। महापौर ने बताया कि मंदिर को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।

आश्रम के अस्पताल को भी देखा

अस्पताल के कामकाज का निरीक्षण किया। दवा की कमी के बारे में बताया गया। महापौर ने इससे संबंधित रिपोर्ट को सिविल सर्जन को भेज दी है। वेट मशीन का उपयोग नहीं होने पर महापौर ने स्वास्थ्य कर्मी को इस्तेमाल करने को कहा।

-------------------

डिप्टी मेयर का भोजन का होता रहा इंतजार :

डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने बुजुर्गो को भोजन करने की बात बीते गुरुवार को कही थी। महापौर व नगर आयुक्त ने प्रयास किया गया। बुजुर्ग डिप्टी मेयर का इंतजार करते रहे। दरअसल, डिप्टी मेयर ने 18 जुलाई को निरीक्षण कर वृद्धाश्रम में एनजीओ की अनियमितता पकड़ी थी। इसके बाद 19 जुलाई को संस्था के कर्मी भाग गए। नतीजा वहां स्थिति और दयनीय हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.