प्रत्याशियों के साथ प्रस्तावक व समर्थक भी अपराधिक छवि के
भागलपुर [राम प्रकाश गुप्ता] नगर निगम चुनाव में नामांकन समाप्त हो गया है। नामांकन दाखिल करने में प्रत्याशियों ने शपथ पत्र के माध्यम से निर्वाची पदाधिकारी को जो सूचना दी है वह काफी चौंकाने वाली हैं। 51 वार्डों में शायद ही कोई वार्ड हो जहां किसी न किसी अभ्यर्थी पर आपराधिक मुकदमा नहीं है। इस बार का चुनाव लड़ रहीं कई महिला प्रत्याशियों पर भी मामले दर्ज हैं।
भागलपुर [राम प्रकाश गुप्ता]
नगर निगम चुनाव में नामांकन समाप्त हो गया है। नामांकन दाखिल करने में प्रत्याशियों ने शपथ पत्र के माध्यम से निर्वाची पदाधिकारी को जो सूचना दी है वह काफी चौंकाने वाली हैं। 51 वार्डों में शायद ही कोई वार्ड हो जहां किसी न किसी अभ्यर्थी पर आपराधिक मुकदमा नहीं है। इस बार का चुनाव लड़ रहीं कई महिला प्रत्याशियों पर भी मामले दर्ज हैं। आयोग ने प्रस्तावक व समर्थक के संबंध में भी जानकारी मांगी थी। प्रत्याशियों की ओर से दी गई जानकारी में कई प्रस्तावक व समर्थक भी आपराधिक छवि के मिले हैं। जहां अभ्यर्थी साफ-सुथरी छवि रखती हैं वहां उनके प्रस्तावक या समर्थक पर आपराधिक मुकदमा है। प्रत्याशियों की ओर से दी गई सूचना के आधार पर समेकित प्रतिवेदन जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक व नवगछिया के पुलिस अधीक्षक को भेजी गई है।
वार्ड-40 में महबूब आलम पर बिहार संपत्ति विरूपण निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा है। वार्ड-14 में सच्चिदानंद चौधरी पर एक्साइज एक्ट सहित कई मुकदमे हैं। इसी वार्ड से चुनाव लड़ रहे प्रवीण कुमार पर भी आपराधिक मुकदमा है। वार्ड-32 के राज किशोर सिंह पर 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वार्ड-19 के सुनील सिंह पर आईपीसी के तहत मामला है। वार्ड 41 की पूजा देवी पर कोई मामला नहीं है जब कि उनके प्रस्तावक अभिमन्यु कुमार यादव व समर्थक राजू यादव पर मामले दर्ज हैं। वार्ड-34 की सविता चौधरी पर कोई मामला नहीं है। उनके प्रस्तावक अरूण शर्मा पर मुकदमा है। वार्ड-45 में मो. मसउद आलम, वार्ड-38 के अरूप कुमार साहा, वार्ड-42 के विन्देश्वरी साह, वार्ड-14 के अनिल कुमार पासवान, वार्ड-36 के विजय नारायण सिंह व वार्ड-21 के अजय कुमार सिंह पर अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
वार्ड-32 के चंदन कुमार पर भादवि की धारा लगी है। वार्ड-12 से चुनाव लड़ रहीं नुजहत प्रवीण पर भी मुकदमा दायर है। वार्ड-13 में ललन मंडल, वार्ड-21 में संजय कुमार सिन्हा उर्फ संजय सिन्हा, वार्ड-42 में गुल्लो साह व वार्ड-12 की लक्ष्मी देवी पर भी आपराधिक मामला दर्ज है। वार्ड-32 से चुनाव लड़ रहे प्रसेनजीत कुमार सिंह पर मामला दर्ज है। राजेंद्र प्रसाद साह पर भी मुकदमा दायर है।
वार्ड-आठ के प्रत्याशी मोहम्मद जाबीर अंसारी पर नाथनगर में मामला है। वार्ड-19 के शंकर झुनझुनवाला पर नालसी वाद है। वार्ड-25 के विपिन बिहारी चौरसिया, वार्ड-चार के राजेश कुमार यादव, वार्ड-21 के नीरज कुमार साह, वार्ड-35 के उमेश मंडल व वार्ड 41 की संध्या गुप्ता व वार्ड-43 की प्रमिला देवी पर भी आपराधिक मुकदमा दायर है।