उपमहापौर ने सफाई कर्मियों से काम पर लौटने की अपील
भागलपुर। नगर निगम सफाई कर्मियों द्वारा हड़ताल किए जाने पर उपमहापौर डॉ. प्रीति शेखर ने सफ
भागलपुर। नगर निगम सफाई कर्मियों द्वारा हड़ताल किए जाने पर उपमहापौर डॉ. प्रीति शेखर ने सफाई कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि जनता की परेशानियों को देखते हुए साथ ही आगामी पर्व त्योहार के मद्देनजर वो काम पर लौट जाएं। नगर निगम का उनकी मांगों के प्रति लचीला रूख है एवं निगम परिवार उनके प्रति सहानुभूति रखता है। पार्षद भी लगातार प्रशासन व सफाई कर्मियों के बीच समन्वय बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी जो मांगे है उस पर सभी गंभीरता पूर्वक विचार कर रहे हैं, लेकिन हड़ताल तोड़कर काम पर लौटना प्राथमिकता होनी चाहिए। कूड़े के कारण महामारी फैलने की आशंका है। उन्हें बोनस देने पर सहमती बनी है। जो मंागें पूरी करने योग्य होगी वो अवश्य पूरी की जाएगी। उप महापौर ने सफाई कर्मी व यूहनयन के सदस्यों से किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील करते हुए कहा कि वे कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे उनके प्रति जनता की सहानुभूति कम हो जाए।